भावुक विदाई: गाडरवाड़ा स्थानांतरित हुई सीएमओ रितु मेहरा, इटारसी नपा परिवार ने आत्मीय वातावरण में दी विदाई

इटारसी। नगर पालिका परिषद इटारसी में लगभग तीन वर्षों तक मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के रूप में अपनी सेवाएं देने वाली श्रीमती रितु मेहरा के स्थानांतरण पर स्थानीय ईश्वर रेस्टोरेंट में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। गाडरवाड़ा स्थानांतरण होने पर नगर पालिका परिवार ने उन्हें आत्मीय वातावरण में विदाई दी। 4 अगस्त 2023 से इटारसी नगर पालिका परिषद में पदस्थ रहीं श्रीमती रितु मेहरा ने अपने कार्यकाल के दौरान अपने सौम्य व्यवहार, प्रशासनिक दक्षता, कार्य के प्रति समर्पण और कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण से एक अलग पहचान बनाई। उनके नेतृत्व में नगर के विभिन्न विकास कार्यों को गति मिली तथा विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित हुआ। यही कारण रहा कि विदाई समारोह में अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि श्रीमती मेहरा का कार्यकाल नगर के विकास, प्रशासनिक समन्वय और कर्मचारी हितों की दृष्टि से अत्यंत सफल रहा। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी के रूप में उन्होंने सदैव सभी वर्गों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका निराकरण करने का प्रयास किया। उनके व्यवहार में हमेशा सरलता, विनम्रता और सकारात्मकता रही, जिसके कारण वे कर्मचारियों एवं नागरिकों के बीच लोकप्रिय रहीं. परिषद के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल के कारण ही इटारसी में अनेक बड़े प्रोजेक्ट सफल हुए और कुछ का कार्य पूर्ण होने पर है. उन्होंने कहा कि शिकायत और नपा विभाग का बहुत पुराना रिश्ता रहा है हर अच्छे कार्यों को लेकर कुछ लोगों द्वारा शिकायत के माध्यम से विकास कार्यो में व्यवधान उत्पन्न किया जाता है. आगे भी आपको ऐसे अनुभवों से गुजरना होगा और उनका हिम्मत से सामना करना होगा. अध्यक्ष चौरे ने कहा कि उनके सरल और सहज स्वभाव का कुछ लोगों ने अनुचित लाभ उठाने का प्रयास भी किया तथा निराधार शिकायतों के माध्यम से उनके कार्यों में व्यवधान डालने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और पूरी ईमानदारी तथा पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गाडरवाड़ा में भी वे अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता से नई उपलब्धियां स्थापित करेंगी। स्वास्थ्य समिति के सभापति राकेश जाधव ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी अधिकारी के लिए संवेदनशील और जनहितैषी होना आवश्यक है, लेकिन प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करते समय कुछ लोग ऐसे व्यवहार का गलत फायदा उठाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि इटारसी में भी कुछ तथाकथित ब्लैकमेलर प्रवृत्ति के लोगों ने बार-बार शिकायतों और अनावश्यक दबाव बनाकर उन्हें प्रताड़ित करने का प्रयास किया, जबकि उनका उद्देश्य केवल नगर के विकास और कर्मचारियों के हित में कार्य करना था।

Next Post

नीट परीक्षा के बाद एक परीक्षा केन्द्र में लगी आग

Mon Jun 22 , 2026
रीवा, रविवार को आयोजित हुई नीट की परीक्षा के बाद एक परीक्षा केंद्र में आगजनी की बड़ी घटना हुई है. यह घटना रविवार की शाम नीट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए शहर के मार्तंड क्रमांक 2 में हुई है, जहां स्कूल के प्राचार्य कक्ष में आग लगने की […]

You May Like