केरल सरकार बॉन्ड जारी करके 1,000 करोड़ रुपये जुटाएगी

तिरुवनंतपुरम, 21 फरवरी (वार्ता) केरल सरकार राज्य के चल रहे विकास कार्यो के लिए बॉन्ड जारी करके 1,000 करोड़ रुपये जुटाएगी।

बॉन्ड की नीलामी 24 फरवरी को भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के मुंबई फोर्ट कार्यालय में उसके ई-कुबेर इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म के ज़रिए होगी।

अधिसूचना के मुताबिक बॉन्ड जारी करने और नीलामी के तरीकों के बारे में पूरी जानकारी वित्त विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

 

Next Post

संतो के सानिध्य में आज शाम होगा श्री आदर्श रामलीला समिति का भूमिपूजन

Sat Feb 21 , 2026
ग्वालियर: प्राचीन काल से चली आ रही श्री आदर्श रामलीला समिति हनुमान नगर, आदर्श कॉलोनी (झंग बिरादरी) के अध्यक्ष हरिओम नागपाल, पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अरोड़ा, प्रवक्ता राजू पंडित ने बताया कि होली के पावन पर्व पर होने वाली रामलीला के मंचन का समय नजदीक आते ही पंजाबी […]

You May Like