सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिला मुख्यालय निवासी पद्मश्री श्री राम सहाय पांडे का आज निजी अस्पताल मे उपचार के दौरान निधन हो गया। श्री पांडे लगभग 90 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार वयोवृद्ध श्री पांडे को कल सोमवार को ही शिवाजी वार्ड स्थित एक निजी अस्पताल मे उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।
कल देर शाम ही सीएमएचओ डॉक्टर ममता तिमोरी ने अस्पताल पहुंचकर रामसहाय पांडे के स्वास्थ्य के संबंध में डॉक्टर से चर्चा की एवं परिजनों से भी चर्चा की। आज मंगलवार की सुबह उनका निधन हक गया। अंतिम संस्कार आज दोपहर मे कनेरादेव मे किया जावेगा।2022 मे श्री पांडे को बुंदेलखंड के लोक नृत्य को देश और दुनिया मे ले जाने पर पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
