सड़क सुरक्षा और यातायात समिति ने भोपाल की सड़कों का किया निरीक्षण

भोपाल:सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा और यातायात समिति ने अध्यक्ष पूर्व जस्टिस अभय मनोहर सप्रे की अगुवाई में आज राजधानी भोपाल में सड़कों और यातायात की स्थिति का आंकलन करने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया।

यह टीम सड़क विकास और शहरी अधोसंरचना से जुड़ी परियोजनाओं की निगरानी के लिए विशेष रूप से भेजी गई थी। टीम ने एमपी नगर, कोलार रोड, बैरागढ़,रायसेन रोड और होशंगाबाद रोड सहित कई इलाकों का दौरा किया और सड़क की गुणवत्ता, गड्ढों की स्थिति और ड्रेनेज व्यवस्था की जांच की।

निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों ने अधिकारियों से यातायात व्यवस्था,निर्माण सामग्री, मरम्मत कार्यों की समयसीमा और निगरानी तंत्र के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
टीम निरीक्षण के आधार पर जो रिपोर्ट देगी उसे लागू किया जाएगा।

Next Post

ओवरलोडिंग पर महू यातायात पुलिस की सख्ती, 10 वाहन चालकों पर कार्रवाई

Fri Aug 1 , 2025
इंदौर: सार्वजनिक यातायात को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए महू यातायात पुलिस ने आशापुरा तिराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया. लोडिंग वाहनों में ओवरलोड सवारी बिठाने और बिना दस्तावेज़ वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की.यातायात पुलिस ने अभियान के दौरान वाहनों के बीमा, फिटनेस, परमिट, पीयूसी […]

You May Like