नीट परीक्षा के बाद एक परीक्षा केन्द्र में लगी आग

रीवा, रविवार को आयोजित हुई नीट की परीक्षा के बाद एक परीक्षा केंद्र में आगजनी की बड़ी घटना हुई है. यह घटना रविवार की शाम नीट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए शहर के मार्तंड क्रमांक 2 में हुई है, जहां स्कूल के प्राचार्य कक्ष में आग लगने की वजह से सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर सहित एसी टीवी व अन्य सामान जलकर खाक हो गया. कुल मिलाकर आगजनी की इस घटना में नीट परीक्षा संचालित करने वाली मुख्य एजेंसी एनटीए का डाटा भी जलकर खाक हो गया है. आगजनी के बाद प्राचार्य कक्ष को पुलिस ने सील कर दिया था. बम स्क्वाट की टीम ने निरीक्षण किया. लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नही मिली है.

गौरतलब है नीट की पुनर परीक्षा के दौरान जब देश में परीक्षा संचालन को लेकर सुरक्षा के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई थी, ऐसे समय में ऐसी घटना को लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं. हालांकि परीक्षा केंद्र बनाए गए मार्तंड क्रमांक 2 विद्यालय में आगजनी की घटना को शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. विद्यालय प्राचार्य के अनुसार शाम से ही बिजली स्पार्क कर रही थी, लेकिन इसके सुधार का कोई उपाय नहीं किया गया. बताया गया की नीट परीक्षा की सामग्री स्कूल से बाहर निकालने के बाद आगजनी की यह घटना हुई. विद्यालय प्रबंधन का दावा है कि आग बुझाने के लिए पीने के पानी का उपयोग किया गया. फिलहाल सवाल यह है कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा के दौरान अग्निशामक यंत्र का इंतजाम क्यों नहीं किया गया था. वही विद्यालय के अंदर जो अग्निशामक यंत्र लगा हुआ है वह एक्सपायरी है और उसका उपयोग भी नहीं किया गया. बताया गया मात्र प्राचार्य कार्यालय में आगजनी की घटना हुई, जहां कैमरे का डिबिआर लगा हुआ था.

हालांकि विद्यालय प्राचार्य का कहना है कि परीक्षा के दौरान अलग से वीडियो ग्राफी कराई गई है, लेकिन वह वीडियो ग्राफी परीक्षा कच्छ के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे से अलग होती है, क्योंकि सीसीटीवी कैमरा एक-एक पल निगरानी करता है.

इधर इस पूरी घटना को लेकर थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा के द्वारा भी मौके का निरीक्षण किया गया है. थाना प्रभारी के अनुसार उन्हें आगजनी की सूचना रात 9:00 बजे के बाद दी गई, जबकि आग लगने की घटना शाम तकरीबन 6:30 बजे हुई है. फिलहाल अब एक सवाल यह भी उठता है कि आगजनी की घटना के दौरान कच्छ के अंदर रखा सारा सामान जल का खाक हो गया लेकिन इस बीच पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को सूचना क्यू नहीं दी गई. बहरहाल अब मामला जो भी हो, मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राचार्य कक्ष को सील कर दिया है और आगे मामले की जांच करने की बात कही जा रही है.

Next Post

भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापना की पहल 

Mon Jun 22 , 2026
दमोह, भारतीय जनता पार्टी दमोह के जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर दमोह नगर में भारत के महान राष्ट्रनायक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने की पहल की है। जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने अपने पत्र में […]

You May Like