डिप्टी सीएम देवड़ा ने विधानसभा अध्यक्ष तोमर से निवास पर भेंट की

ग्वालियर। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आज विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से उनके निवास 29, रेसकोर्स रोड,ग्वालियर पर भेंट की, तदुपरांत भारतीय जनता पार्टी महानगर ग्वालियर के कार्यकर्ताओ ने देवड़ा का स्वागत कर अभिनंदन किया, सभी कार्यकर्ताओं का विधानसभा अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री से पृथक पृथक परिचय कराया ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, मेला प्राधिकरण की अध्यक्ष अशोक जादौन, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक जैन, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्षगण कमल माखीजानी, देवेश शर्मा, मुरैना नगर पालिका निगम के पूर्व अध्यक्ष अल्ली गोयल, मध्य प्रदेश कोली समाज के प्रदेश अध्यक्ष महेश उमरैया, भाजपा के जिला महामंत्रीगण धर्मेंद्र सिंह तोमर (बिट्टू), राजू पलिया, मुरेना जिला भाजपा के महामन्त्री सोनु परमार, किसान मोर्चा के अध्यक्ष गिरिराज व्यास, अर्पित भार्गव, राघवेंद्र सिंह कुशवाह आदि उपस्थित थे ।

Next Post

एमपी-पीएससी मुख्य परीक्षा-2025 का रास्ता साफ

Thu Jun 18 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया व जस्टिस प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी-पीएससी) राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के आयोजन का रास्ता आखिरकार साफ कर दिया है। न्यायालय ने गुरुवार को मुख्य परीक्षा पर 25 मार्च से लागू अंतरिम स्थगन आदेश समाप्त कर […]

You May Like