हनोई, 20 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) वियतनाम के मध्य क्षेत्र में भारी बारिश एवं बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है जबकि पांच अन्य लोग लापता हैं। यह जानकारी वियतनाम आपदा और डाइक प्रबंधन प्राधिकरण ने गुरुवार को दी।
रिपोर्ट के अनुसार, 43,200 से अधिक घर जलमग्न हो गए हैं जबकि 91 अन्य क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाढ़ के कारण 10,000 हेक्टेयर से अधिक धान एवं अन्य फसलें जलमग्न हो गई हैं तथा 6,500 से अधिक पशुधन और मुर्गियों की मौत हो गई हैं या फिर बह गई हैं।
इस बीच, बिजली की कटौती होने से 5,53,200 से अधिक घर प्रभावित हुए हैं।
Next Post
झुंड के बीच ही रह रहे लम्पी रोग से पीडि़त गौवंश, एक से दूसरे में पहुंच रहा संक्रामक रोग
Thu Nov 20 , 2025
ब्यावरा: लम्पी रोग से ग्रसित गौवंश अन्य गौवंश के बीच झुंड में देखे जा सकते है जिसके कारण अन्य गौवंश को भी यह बीमारी चपेट में ले रही है.गौरतलब है कि एक बार फिर जिले में अनेक जगह कई गौवंश में लम्पी रोग का प्रकोप देखा जा सकता है. पशु […]

