
सागर. सानौधा थाना अंतर्गत बेबस नदी में नहाने गया एक युवक डूब गया. जिसका सायंकाल तक पता नहीं चल सका है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आर्दश पिता टीकाराम अहिरवार उम्र 20 वर्ष सानौधा हाल निवासी सिदगुंवा अपने चाचा के लडक़े अभय अहिरवार के साथ बेबस नदी पर तेलनघाट में दोपहर में नहाने गया था जो कि गहरे गड्ढे मे गिर गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ के माध्यम से युवक को खोजने का प्रयास किया गया मगर देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका.
