
शाजापुर, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, बीकेएसएन शासकीय महाविद्यालय शाजापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के वरिष्ठ स्वयंसेवक सूरज सिंह सोनगरा का मध्यप्रदेश शासन की मां तुझे प्रणाम योजना अंतर्गत आयोजित यात्रा के लिए चयन हुआ है. यह यात्रा 22 से 25 सितंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है. यात्रा के दौरान खजुराहो, जटाशंकर एवं पन्ना वल्र्ड हेरिटेज टेंपल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण प्रस्तावित है. महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एसके तिवारी, प्रो. मीनू गिडवानी, बीएल गोयल एवं एनएसएस प्रभारी डॉ. अर्चना वर्मा सहित रासेयो परिवार ने सोनगरा का सम्मान कर उन्हें यात्रा के लिए विदा किया.
