दिल्ली विधानसभा चुनाव में कोंडली सीट के नतीजे सामने आ गए हैं. कोंडली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के कुलदीप कुमार को जीत हासिल हुई है. वहीं, बीजेपी की प्रियंका गौतम दूसरे स्थान पर आई हैं. दोनों में जीत और हार का अंतर 6293 वोटों का रहा.
जंगपुरा विधानसभा सीट से हार के बाद आम आदमी पार्टी उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, “हम सब कार्यकर्ताओं ने मेहनत से चुनाव लड़ा. जंगपुरा के लोगों ने भी बहुत प्यार दिया, लेकिन हम 600 वोटों से पीछे रहे गए. मैं बीजेपी कैंडिडेट को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं […]