
पानसेमल । विद्युत वितरण केंद्र कार्यालय में” सेवा सेतु अभियान” के तहत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शिविर का आयोजन कर हितग्राहियों एवं उपभोक्ताओं को योजनाओ की जानकारी दी।में मिल रही सब्सिडी,बैंक से लोन प्रक्रिया,एवं बिजली बिल में होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी गई साथ ही शिविर में उपस्थित उपभोक्ताओं के पंजीयन कराये गए। शिविर में पार्षद प्रतिनिधि महेश गोले,विकास सिरसाठ, सहीत अन्य नागरिक उपस्थित हुए।
विद्युत विभाग अधीक्षण अरविंदसिंह,कार्यपालन यंत्री एस.आर.खरते द्वारा योजनाओं से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी गई एवं प्रक्रिया के बारे में बताए।कनिष्ठ यंत्री पानसेमल राजेंद्र पटेल ने उपभोक्ताओं से योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के आवेदन कर बैंकों से सहायता मिलने तथा सब्सिडी के बारे में बताया।योजना मार्च 2027 तक जारी रहेगी जिसके बाद निर्धारित समय तक योजना का लाभ ले सकेंगे ।इस दौरान एस.बी.आई बैंक अधिकारी,सोलर पैनल वेंडर पार्वती इंटरप्राइज,ऑटोसीस इंदौर,विद्युत विभाग अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित रहे ।
