पेंशनरों का भोपाल में 8 को धरना

ब्यावरा। ऑल प्रगतिशील पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन मध्यप्रदेश भोपाल के आव्हान पर पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से धरना प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश शासन को ज्ञापन सौंपा जायेगा. एसोसिएशन के अनुसार प्रमुख मांगो में महंगाई भत्ता, पेंशनर की मृत्यु पर 12,5000 रुपये अनुग्रह राशि देने, पेंशनर के बेरोजगार बच्चों को पीला राशन कार्ड देने, 27 माह का ऐरियर्स देने, कोर्ट से जीतने वालों को अवकाश नगदीकरण शीघ्र देने, 30 जून 31 दिसंबर को रिटायर होने वालो को वेतन वृद्धि देने आदि अन्य मांगे शामिल है. उपरोक्त मांगे एसोसिएशन ने समय-समय पर कीं किंतु अभी तक इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया. धरना प्रदर्शन में मध्य प्रदेश के सभी जिलों से पेंशनर्स शामिल होंगे. एसोसिएशन के प्रांत प्रमुख सचिव राजेन्द्र खत्री द्वारा पेंशनरों से धरना आंदोलन में भाग लेने का आग्रह किया गया है.

Next Post

सड़क पर गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक पलटा , चालक को मामूली चोट

Sat Oct 4 , 2025
बेगमगंज। भोपाल रोड़ पर कोलूघाट के पास सड़क पर विचरण कर रही गाय को बचाने के चक्कर में एक माल वाहक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि चालक को मामूली चोटें आने से उसकी जान बच गई। नगर से 2 किमी दूर भोपाल रोड़ पर कोलूघाट […]

You May Like