सड़क पर गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक पलटा , चालक को मामूली चोट

बेगमगंज। भोपाल रोड़ पर कोलूघाट के पास सड़क पर विचरण कर रही गाय को बचाने के चक्कर में एक माल वाहक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि चालक को मामूली चोटें आने से उसकी जान बच गई।

नगर से 2 किमी दूर भोपाल रोड़ पर कोलूघाट के पास एक गाय के सड़क पर आने से उसको बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगाने के कारण ट्रक क्रं. एमपी 40 जेडजे 3156 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटता हुआ खेत में जाकर गिरा। ट्रक में लोहमिल के पास वाले वेयरहाउस से सरकारी गेंहू भरकर सलामतपुर जा रहा था कि हादसा हो गया।

दुर्घटना में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई है जिसको डायल 112 पुलिस वाहन सिविल अस्पताल लेकर आया। उपचार के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई।

Next Post

बस से उतरे तीन यात्रियों को लोडिंग वाहन ने मारी टक्कर

Sat Oct 4 , 2025
जबलपुर: उल्दना ब्रिज सिहोरा के पास शुक्रवार दोपहर बस से उतरे तीन यात्रियों को लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों को चोटेंं आ गई।सिहोरा पुलिस के मुताबिक अनिल कोरी 35 वर्ष निवासी महाराजपुर अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार दोपहर लगभग 1-30 बजे वह एवं दीपक […]

You May Like