चोरी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को दबोचा

छिंदवाड़ा। शहर में स्कूटी की डिक्की से 85 हजार रुपए नकद और सोने के जेवर चोरी करने के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे आरोपी को देहात थाना पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के बाद से लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था। बुधवार को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल उसका दूसरा साथी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2025 को चांदनी बांधेवार निवासी लालबाग ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अपनी स्कूटी को अभिषेक चौकसे के घर के सामने खड़ा किया था। स्कूटी की डिक्की में 85 हजार रुपए नकद और सोने के मंगलसूत्र की गुरिया रखी हुई थी। कुछ समय बाद जब उन्होंने डिक्की खोली तो नकदी और जेवर गायब मिले। घटना के बाद प्रार्थिया ने हिमांशु उर्फ चीटू और अक्षय यादव पर चोरी का संदेह जताया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की, लेकिन लगातार प्रयासों के बावजूद दोनों आरोपियों का सुराग नहीं मिल पा रहा था।

किराए के मकान में छिपकर रह रहा था आरोपी ०००००

लगातार तलाश के बीच 2 सितंबर को देहात थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का आरोपी हिमांशु उर्फ चीटू बेलवंशी बेलवंशी एसएलआर स्कूल के पास एक किराए के मकान में अपने दोस्त के यहां छिपकर रह रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष टीम गठित की और बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस टीम ने आरोपी को भागने का मौका दिए बिना हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथी अक्षय यादव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज०००००

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार हिमांशु उर्फ चीटू के खिलाफ पहले से ही शराब तस्करी, मारपीट, आर्म्स एक्ट और चोरी जैसे अपराध दर्ज हैं। ये मामले कुंडीपुरा, मोहखेड़ और देहात थाना क्षेत्रों में दर्ज बताए गए हैं। वहीं दूसरा आरोपी अक्षय यादव घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Next Post

रीवा-सीधी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस और बल्कर की आमने-सामने भिड़ंत ; 20 घायल, आधा दर्जन मौत की आशंका

Wed Sep 2 , 2026
रीवा। रीवा-सीधी मार्ग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 पर बदबार स्टैंड के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। सीधी से रीवा की ओर आ रही पवन एक्सप्रेस बस और सामने से आ रहे बल्कर के बीच जोरदार आमने-सामने की भिड़ंत […]

You May Like