10 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ तोड़ा दम बेलगाम कार ने एनएच-45 पर रौंदा था

जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत एनएच-45 पर दस दिन पूर्व तेज रफ्तार कार चालक ने सडक़ किनारे बस का इंतजार कर रहे युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। अस्पताल में दस दिन तक जिंदगी की जंग लड़ रहे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सत्यम रजक (24) निवासी साकिन खैरी मोहल्ला शहपुरा ने बताया कि दस दिन पूर्व वह अपने चाचा ईश्वर रजक 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11, खैरी मोहल्ला के साथ मेट्रो अस्पताल जबलपुर में भर्ती अपनी बुआ मीरा रजक को देखने जा रहे थे। शहपुरा से आटो में सवार होने के बाद, आटो चालक ने सवारियां कम होने का हवाला देकर दोनों को आकाश ढाबा के पास एनएच-45 पर उतार दिया था। दोनों सडक़ किनारे खड़े होकर जबलपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान शहपुरा की तरफ से आ रही कार एमपी 20 सीबी 6299 के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए ईश्वर रजक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर सडक़ के दूसरी पार चली गई और ईश्वर रजक के सिर पर गंभीर चोटें आईं थी। घायल ईश्वर रजक को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में 10 दिनों तक चले उपचार के बाद ईश्वर रजक ने दम तोड़ दिया है ।

Next Post

मास्टर चाबी और हैंडल पर पैर मारकर लॉक तोड़ पार कर देते थे वाहन

Fri Sep 18 , 2026
जबलपुर । हनुमानताल पुलिस ने एक बालक समेत सात शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये पांच मोबाईल, चाकू समेत कीमती लगभग 15 लाख रूपये का माल जब्त किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ […]

You May Like