
जबलपुर । हनुमानताल पुलिस ने एक बालक समेत सात शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये पांच मोबाईल, चाकू समेत कीमती लगभग 15 लाख रूपये का माल जब्त किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ आयुष जाखड ने बताया कि पकड़े गए आरोपित एक साथ नशा करते थे। वाहन चोर भीड़-भाड़ वाली जगह पर खडी मोटर साइकिल या स्कूटर का मास्टर चाबी से लॉक खोलकर या लॉक चाबी से नहीं खुलने पर हैण्डिल में पैर मारकर गाड़ी का लॉक तोड़ते हुये गाड़ी के वायर को काटकर डायरेक्ट करके गाड़ी चुरा लेते थे। इसके बाद उसी चोरी की गाड़ी से घूम-घूम कर मोबाइल झपटते हैं। पकड़े गए आरोपियों में अयान उर्फ अल्लू खान पिता लियाकत अकबर 18 वर्ष निवासी गाजीनगर, सोहेल उर्फ गुलाम गौस पिता अजमेरी उर्फ चुनैया 20 वर्ष, मुजम्मिल कुरैशी पिता इकराम कुरैशी 19 वर्ष, मुदस्सिर कुरैशी पिता इकराम कुरैशी 18 वर्ष, मोईन उर्फ सुरमेश अंसारी पिता सलीम अंसारी 18 वर्ष सभी निवासी टेढीनीम एवं जान उर्फ फिज्जू खान पिता नसीम खान 18 वर्ष निवासी चारखम्भा समेत 17 वर्षीय बालक शामिल है आरोपित टोली बनाकर एक साथ शहर में घूम घूम कर वारदातें करते थे।
पांच बदमाश पुराने अपराधी, आपराधिक रिकॉर्ड का है चिट्ठा
हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाष चंद बघेल ने बताया कि गुलाम गौस उर्फ सोहेल के खिलाफ अवैध वसूली, चोरी, मारपीट, के 8 अपराध, मुद्दसिर पर पूर्व से अवैध वसूली एवं मारपीट के 4 अपराध, मुज्जम्मिल पर चोरी एवं अवैध वसूली मारपीट , आम्र्स एक्ट के 5 अपराध, फैजान के झपटमारी, चोरी के पूर्व से 3 अपराध, मुईन के झपटमारी, चोरी के पूर्व से 3 अपराध, बालक के खिलाफ पूर्व से चोरी मारपीट, अवैध वसूली के 4 अपराध दर्ज है। आरोपियों ने ग्वारीघाट, कैंट, लार्डगंज, कोतवाली, विजय नगर, गोरखपुर, मदनमहल से वाहनों को चुराया है।
