अहमदाबाद से धराया आनलाइन ठगी का आरोपी

शाजापुर,  जिले की मोहन बड़ोदिया पुलिस ने आनलाइन धोखाधड़ी के मामले में अहमदाबाद से आरोपी संजय फालके को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पीडि़त के 1 लाख 51 हजार रुपए बरामद किए हैं. आरोपी पर गरीब मजदूरों के नाम से सिम लेकर लोगों को फोन पर लालच देने और डराकर ठगी करने का आरोप है.

पुलिस के मुताबिक मामले में साइबर हेल्पलाइन 1930 के जरिए ठगी की कुल 2 लाख 11 हजार 55 रुपए की रकम में से 53 हजार रुपए होल्ड कराए गए. शेष रकम की तलाश के लिए संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कराने की प्रक्रिया की गई और पुलिस टीम गुजरात भेजी गई. जिसे पकडऩे के लिए पुलिस टीम ने अहमदाबाद से संजय फालके पिता संपतराव फालके को गिरफ्तार किया.

आरोपी पता बदलकर रह रहा था

पुलिस के अनुसार आरोपी पता बदलकर रह रहा था. उसके पास से 98 हजार रुपए नकद और एक एटीएम कार्ड जब्त किया गया. पुलिस ने पीडि़त की कुल 1 लाख 51 हजार रुपए की रकम बरामद करने की जानकारी दी है. जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह गरीब मजदूरों के नाम से सिम कार्ड लेकर लोगों को फोन करता था. वह लोगों को लालच देकर या डराकर उनसे धोखाधड़ी करता था. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर एएसपीमहेंद्र तारणेकर और एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में की गई. कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीषा शर्मा, उप निरीक्षक दिलीप भिलाला, आरक्षक शिवचरण दांगी, शैलेंद्र सिंह गुर्जर, कपिल यादव, घनश्याम राजपूत और साइबर सेल की टीम शामिल रही.

Next Post

अमेरिका-इजरायल ने फिर हमले किये तो समुद्र तल में इंटरनेट तारों को निशाना बनायेगा ईरान : रिपोर्ट

Sat Oct 24 , 2026
तेहरान, 24 अक्टूबर (वार्ता) ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका और इजरायल आने वाले दिनों में ईरान पर हमले दोबारा शुरू करते हैं तो ईरानी सुरक्षा बल फारस की खाड़ी में बिछे इंटरनेट के तारों को निशाना बना सकते हैं। टाइम्स ऑफ इजरायल की एक रिपोर्ट में शनिवार […]

You May Like