गैरतगंज: नगर के प्राचीन श्री राम जानकी बड़े मंदिर में भगवान परशुराम की प्रतिमा की मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हुए तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के अंतिम चरण में आज भगवान परशुराम की शोभा यात्रा निकाली गई, इस दौरान भगवान परशुराम की प्रतिमा को नगर में डीजे ,अखाडो के साथ नगर भ्रमण कराया गया इस कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा एवं सकल ब्राह्मण समाज द्वारा 18 से 20 अप्रैल तक आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र भर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इससे पूरे नगर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा आयोजन के तहत पिछले दो दिनों में भगवान परशुराम की प्रतिमा के विभिन्न पूजा पाठ वैदिक संस्कार विधि विधान से संपन्न कराए गए। यज्ञाचार्य पं.राम गोपाल मिश्रा के सानिध्य में पूजन, हवन, अभिषेक ,महाभिषेक जैसे अनुष्ठान श्रद्धा उल्लास के साथ संपन्न हुए इन अनुष्ठानों के साथ भगवान परशुराम कि प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में सभी सनातन संगठनों के वरिष्ठजनो ,महिलाओं पुरुषों युवाओं ने बढचढ कर भाग लिया ।
