विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में निखरा छात्रों का कौशल, संपन्न हुई ग्रीष्मकालीन व्यक्तित्व कार्यशाला

हरदा: विगत 15  से 20 अप्रैल तक  सांदीपनि शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ज़िले के छात्र छात्राओं के लिए आयोजित ग्रीष्मकालीन व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सोमवार को समापन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रेमशंकर रघुवंशी फ़ाउंडेशन की अध्यक्ष और संस्थापक डॉ विनीता रघुवंशी ने बताया कि इस शिविर मे 45  छात्र  छात्राओं ने एंकरिंग वादविवाद ,कहानी पाठ, कवितापाठ, भाषण कला अभिनय,फोटोग्राफी आदि विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शकों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस 6 दिवसीय कार्यशाला में जिनमें मुख्य रूप से पूर्व प्राचार्य मनोज जैन , राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक राजेन्द्र उपाध्याय, मीरा शर्मा,पूर्व प्राचार्य ज्ञानेश चौबे, इरफान खान आदि विशेषज्ञों ने अपना मार्गदर्शन प्रदान किया । कार्यशाला के अन्तिम सत्र में देवेन्द्र दुआ ने प्रेमशंकर फाउण्डेशन की सदस्यता ग्रहण की और इस हेतु 10  हजार  रुपये की सदस्यता राशि देने की घोषणा की । कार्यशाला के संयोजन में कनक बिश्नोई और करताना विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Next Post

शहर में महिला चोर गैंग का आतंक, तीन बड़ी घटनाएं

Tue Apr 21 , 2026
ग्वालियर: शहर में महिला चोर गैंग का आतंक है जो टेंपो और ई रिक्शा में बैठने वाले परिवार या महिलाओं को निशाना बनाती हैं और उनके पास से जेवर और कीमती सामान चुरा लेती हैं। पिछले कुछ समय में ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं जिनको देखकर पुलिस प्रशासन भी परेशान है।इस […]

You May Like