भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेंद्र कुमार सखलेचा की जयंती के अवसर पर बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधानसभा की ओर से आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा के पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री के सुपुत्र विधायक ओम प्रकाश सखलेचा, राजकुमार सखलेचा एवं विजय कुमार सखलेचा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसके अलावा विधायक भगवान दास सबनानी, विष्णु खत्री तथा अपर सचिव मयंक वर्मा सहित बड़ी संख्या में विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम में स्व. सखलेचा के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Next Post
पुराने और नए भोपाल में निकला भव्य होली चल समारोह
Wed Mar 4 , 2026
अशरफ अली भोपाल: राजधानी में होली के अवसर पर पुराने और नए भोपाल में परंपरागत रूप से भव्य चल समारोह निकाला गया। सुबह से ही शहर के प्रमुख मार्गों पर रंग-गुलाल की बौछार और ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दी।पुराने शहर के ऐतिहासिक इलाकों से शुरू हुआ चल समारोह विभिन्न चरणों […]

You May Like
-
2 years ago
धान खरीदी खत्म अब राइस मिलर शुरू करेंगे लीपापोती
-
12 months ago
64 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
-
9 months ago
इंडिया ए को जीत के लिए 154 रनों की दरकार