लावारिस ट्रक से लाखों की शराब बरामद

जावर। सड़क किनारे एक शेड के समीप लावारिस खड़े ट्रक की जब पुलिस ने तलाशी ली तो उसकी बांछें खिल गईं. ट्रक में अवैध शराब की सैंकड़ों पेटियां भरी थीं. पुलिस ने शराब सहित ट्रक को जब्त करते हुए आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है.

एएसपी सुनीता रावत एवं एसडीओपी दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हेमंत पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही की है. रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भोपाल-इंदौर हाईवे रोड़ पर सरहदी से पहले निर्माणाधीन चद्दर शेड के सामने लावारिस हालात में खड़े ट्रक एमपी 09 एचएच 3137 में 1991 अवैध शराब की पेटियां कुल 23 हजार 892 लीटर जब्त की. जिसकी कीमत 62 लाख 11 हजार 920 रुपए बताई जाती है. पुलिस ने ट्रक जप्त कर आरोपी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी. कार्यवाही में डीएसपी हेमंत पांडेय, संतोष विश्वकर्मा, बीरमलाल वर्मा, सुनील वर्मा, तेजभान, जस्सुलाल सोलंकी, हीरामणि परमार, नरेन्द्र सैंधव, मनोज जाट, अनिल चौधरी, बलराम देशवाली, अमित जमरे, अनिल दुधी, कमलेश पंवार, राहुल सुर्यवंशी, लाखन सिंह, संतोष सिंह, गोपाल ठाकुर, राहुल परमार, बनेसिंह की भूमिका रही.

 

Next Post

​सीहोर को बनाना है आदर्श जिला, बूथ स्तर पर मजबूत हो संगठन: शिवराज

Mon May 25 , 2026
सीहोर। भाजपा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन क्रिसेंट ग्रीन गार्डन में किया गया. प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया. उद्घाटन सत्र में केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा हमें जिले को आदर्श जिला बनाना है. जिले […]

You May Like