​सीहोर को बनाना है आदर्श जिला, बूथ स्तर पर मजबूत हो संगठन: शिवराज

सीहोर। भाजपा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन क्रिसेंट ग्रीन गार्डन में किया गया.

प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया. उद्घाटन सत्र में केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा हमें जिले को आदर्श जिला बनाना है. जिले के संगठन पदाधिकारी, तीनों सांसद और चारों विधायक यहां उपस्थित हैं. हम सभी को यह संकल्प लेकर जाना चाहिए कि संगठनात्मक संरचना को मजबूत बनाया जाए। प्रत्येक मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी बूथ स्तर तक प्रवास करें. बूथ समितियां केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनमें ऐसे कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया जाए जो संगठन के कार्यों का प्रभावी निर्वहन कर सकें. उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं का व्यक्तित्व मृदुभाषी एवं अहंकार रहित होना चाहिए तथा उन्हें स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चलना चाहिए. कार्यकर्ता का एक ही सिद्धांत होना चाहिए पांव में चक्कर, मुंह में शक्कर, सीने में आग और सिर पर बर्फ. उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला.

द्वितीय सत्र प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह द्वारा लिया गया, जिसकी अध्यक्षता आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर ने की. तृतीय सत्र में प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर उपस्थित रहीं तथा सत्र की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रचना मेवाड़ा ने की. श्रीमती गौर ने कहा कि एकात्म मानववाद भाजपा का मार्गदर्शक दर्शन है, जिसे वर्ष 1965 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने प्रतिपादित किया था. यह विचारधारा मानव समाज, संस्कृति और अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन पर बल देती है.

 

 

Next Post

एक्सट्रीम हीट वेव का दायरा 95 फीसदी के पार पहुंचा

Mon May 25 , 2026
सतना : पिछले पखवाड़े भर से जारी जबरदस्त गर्मी और भीषण लू की स्थितियों ने लोगों को हलाकान कर रखा है. इसी कड़ी में सोमवार से शुरु हो रहे नौतपा के भी इस बार जमकर तपने के आसार प्रबल हैं. आलम यह है कि पिछले सप्ताह भर से जारी भीषण […]

You May Like

Play sound