अखिलेश यादव ने संभल में भाजपा पर साधा निशाना, बोले- NDA मतलब नफरत, किसानों का कर्ज माफ करेंगे

संभल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संभल में विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि एनडीए का मतलब नफरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा की सीमाएं बदलना चाहती है, लेकिन देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में सक्षम नहीं है। चीन लगातार भारत की सीमा में घुसता चला जा रहा है और हमारी सीमाएं सिकुड़ रही हैं।

अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण पर कहा कि महिला आरक्षण पहले ही पास हो चुका है। समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण में पीडीए की महिलाओं को शामिल करने के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि संभल ऐतिहासिक और पुराना शहर है। नेताजी मुलायम सिंह यादव भी संभल से सांसद रहे हैं।

उन्होंने किसानों को लेकर वादा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गन्ने का मूल्य बढ़ाया जाएगा और किसानों को 24 घंटे के अंदर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। किसानों का कर्ज भी माफ होगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि जब प्रदेश में तरक्की, खुशहाली और विकास होगा, तभी रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडीए के आंदोलन से सरकार इतनी घबरा गई कि कार्यकर्ताओं के खिलाफ अज्ञात लोगों पर भी मुकदमे दर्ज कर दिए गए।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने में जुटी है और भाजपा चुनाव हारने जा रही है। गोरखपुर में जिस तरह मदद की गई, उसी तरह अर्जुनगंज में हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को भी सहायता मिलनी चाहिए।

इससे पहले अखिलेश यादव ने मुकेश शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी शिक्षा का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए।

प्रमुख बयान:

* NDA मतलब नफरत।

 

* लोकसभा की सीमाएं बदलना चाहते हैं, लेकिन देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं रख पा रहे।

 

* गन्ने का रेट बढ़ाएंगे, 24 घंटे में भुगतान और किसानों का कर्ज माफ करेंगे।

 

* महिला आरक्षण में PDA की महिलाओं को शामिल करने के पक्ष में हैं।

 

* भाजपा चुनाव हारने जा रही है।

*

Next Post

संजय भट्ट की फिल्म 'श्रीनाथजी' का पहला पोस्टर जारी, 2028 में होगी रिलीज

Sat Nov 28 , 2026
मुंबई, 28 नवंबर (वार्ता) भारतीय सिनेमा में भक्ति, प्रेम, इतिहास और आध्यात्मिकता को भव्य सिनेमाई स्वरूप में प्रस्तुत करने की तैयारी शुरू हो गई है। टैग प्रोडक्शंस ने अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘श्रीनाथजी-एक अनंत प्रेमगाथा’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। फिल्म का निर्देशन फिल्म उद्योग में 35 वर्षों का […]

You May Like