सांस लेने में दिक्कत, बीपी बढ़ा, मौत

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत नई बस्ती में रहने वाली एक महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई। सांस लेने में दिक्कत होने के साथ उसका बीपी बढ़ गया जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक मेडिकल कालेज से सूचना मिली कि श्रीमति साहिना बानो 42 वर्ष निवासी नई बस्ती जाकिर हुसैन वार्ड गोहलपुर का नस दबने के कारण ऑपरेशन हुआ था जिसका इलाज चल रहा था, रात 1 बजे सांस लेने में दिक्कत होने एवं बीपी बढने के कारण रात 2 बजे लाया गया था, जिसे डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Next Post

कलेक्टर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त

Thu Sep 11 , 2025
जबलपुर: भेड़ाघाट के पास कलेक्टर दीपक सक्सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूत्रों की माने तो जिस वाहन से कलेक्टर की गाड़ी टकराई है, वह भी एक अधिकारी की बताई जा रही है। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोटें नहीं आई लेकिन कार में खरोंच जरूर आया है। […]

You May Like