
भोपाल। यूनियन कार्बाइड गैस हादसे की 41वीं बरसी के मौके पर में भोपाल गैस पीड़ित संगठनों ने गंभीर आरोप लगाए है. हादसे के पीड़ितों के चार संगठनों ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह चार दशक बाद भोपाल में जारी अन्याय और बदहाली के लिए मुख्य रूप से ज़िम्मेदार राजनैतिक पार्टी है. इस मौके पर “भाजपा के खिलाफ भोपाल गैस पीड़ितों का आरोप पत्र” पेश किया गया.
भोपाल गैस पीड़ित महिला स्टेशनरी कर्मचारी संघ की अध्यक्षा और गैस जनित पुरानी बीमारियों से जूझ रही रशीदा बी ने कहा कि राज्य और केंद्र की सरकारों में भाजपा ने भोपाल गैस पीड़ितों के साथ ऐसा धोखा किया है.
भोपाल गैस पीड़ित निराश्रित पेंशनभोगी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष बालकृष्ण नामदेव ने कहा कि भोपाल जिला अदालत के उन न्यायाधीश को भोपाल पीड़ितों के खिलाफ इस नाइंसाफी को रोकने का श्रेय जाना चाहिए जिन्होंने सीबाई की इस दरख्वास्त को खारिज कर दी.
सत्तारूढ़ राजनैतिक दल द्वारा भोपाल गैस पीड़ितों की अनदेखी पर बोलते हुए, भोपाल ग्रुप फॉर इन्फॉर्मेशन एंड एक्शन की रचना ढींगरा ने कहा कि भाजपा राज में भोपाल गैस पीड़ितों का इलाज और आर्थिक पुनर्वास सबसे खराब रहा है. 2008 में, केन्द्र में कांग्रेस राज में, भोपाल पीड़ितों के दीर्घकालीन पुनर्वास के लिए एक अधिकृत आयोग बनाने की हमारी मांग मान ली गई थी.
भोपाल गैस पीड़ित महिला पुरुष संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष नवाब खान ने कहा कि भगोड़े कातिल कार्बाइड को पनाह देने वाली अमरीकी कम्पनी डाव केमिकल, भाजपा राज में अपना सबसे अच्छा समय बिता रही है.
