ग्वालियर स्टेशन पर कथित चोर की भीड़ ने की पिटाई, ‘तालिबानी सजा’ बताकर वीडियो वायरल

ग्वालियर: ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक कथित चोरी की घटना के बाद भीड़ द्वारा युवक की पिटाई का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे कई लोग ‘तालिबानी सजा’ बताकर साझा कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि पुणे-जम्मूतवी ट्रेन से यात्रा कर रही एक महिला यात्री की सोने की बाली चोरी करने की कथित कोशिश के दौरान युवक को यात्रियों ने पकड़ लिया.

इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसके हाथ बांधकर मारपीट की. सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने मामले की जानकारी ली. पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी.पुणे-जम्मूतवी ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री की सोने की बाली चोरी करने की कथित कोशिश के दौरान एक युवक को यात्रियों ने पकड़ लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक को रंगे हाथ पकड़ने के बाद यात्रियों में आक्रोश फैल गया.
हाथ बांधकर की गई पिटाई
युवक को पकड़ने के बाद कुछ लोगों ने उसके हाथ बांध दिए. इसके बाद प्लेटफॉर्म पर उसकी पिटाई की. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक को बांधकर मारपीट करते हुए देखा जा सकता है.

Next Post

6 भवन अधिकारियों को निगम कमिश्नर ने थमाए नोटिस

Thu Jul 2 , 2026
ग्वालियर: नाला-नालियों पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने में लापरवाही बरतने वाले छह भवन अधिकारियों को नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सख्त रुख अपनाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि पिछले साल वर्षाकाल के दौरान […]

You May Like