इंदौर में शक्ति मोबाइल की मददगार पहल

इंदौर। महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात शक्ति मोबाइल ने पेट्रोलिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद भी की। बोलिया सरकार छत्री के पास सड़क हादसे में घायल मिली युवती को पुलिसकर्मियों ने तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को सूचना दी। वहीं, एमवाय अस्पताल के पास विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाइश दी और स्थिति शांत कराई।

इसके अलावा आस्था टॉकीज क्षेत्र में महिला का गुम हुआ मोबाइल तलाशकर उसे वापस सौंपा गया। वहीं चंदन नगर के आउटर इलाके में देर रात अकेली मिली महिला को पूछताछ के बाद उसके घर के पास सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया। शक्ति मोबाइल की टीमों ने देर रात तक बाजारों, भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग जारी रखी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।

Next Post

खजराना गणेश को अर्पित की 40 इंच की भव्य राखी

Fri Aug 28 , 2026
इंदौर. रक्षाबंधन के मौके पर शुक्रवार को खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश को 40 बाय 40 इंच की विशेष राखी अर्पित की. कमल के आकार में तैयार इस राखी को राष्ट्रभाव, सनातन संस्कृति और भारतीय गौरव की थीम पर सजाया. मंदिर में राखी अर्पित किए जाने के दौरान बड़ी […]

You May Like

मनोरंजन