
नवभारत न्यूज
खंडवा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग से 12 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।
बैंक में एक बुजुर्ग 50 हजार रुपए निकालने गया था। उसी दौरान बैंक में ही मौजूद दो बदमाशों ने बुजुर्ग को बातों में उलझाया। उनसे कहा कि आपकी नोट की गड्डी में नकली नोट भी हैं। इन्हें बदलवाइये।
इसके बाद बुजुर्ग की 50 हजार रुपए की गड्डी में से 12 हजार रुपए बदमाशों ने निकालकर रफूचक्कर हो गए। बदमाशों की वारदात सीसीटीवी फुटेज कैद हो गई। पीडि़त ने कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पूरा मामला कुछ इस तहर हुआ कि बुजुर्ग जगदीश पटेल बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में 50 हजार रुपए निकालने के लिए गए थे।
