
इंदौर. राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों की पदस्थापनाएं बदल दी हैं. नवीन आदेश के तहत यांगचेन डोलकर भुटिया को इंदौर ग्रामीण का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि वर्तमान देहात एसपी हितिका वसल को 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल इंदौर का सेनानी नियुक्त किया है.
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया वर्तमान में 15वीं वाहिनी, विसबल की सेनानी के रूप में पदस्थ थीं. अब उन्हें इंदौर ग्रामीण की कमान सौंपी गई है, वहीं, 2017 बैच की अधिकारी श्रीमती हितिका वसल, जो अब तक ग्रामीण एसपी के रूप में कार्यरत थीं, को विसबल की जिम्मेदारी दी गई है.
