प्लांट में कई टन कचरे की हो रही प्रोसेसिंग

छिंदवाड़ा. नगर निगम शहर को कचरा मुक्त शहर बनाने के लिए कचरे को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेसिंग कर रहा है. प्रोसेसिंग प्लांट में प्रतिदिन कई टन कचरे की प्रोसेसिंग की जा रही है. महापौर विक्रम आहाके एवं निगमायुक्त Ÿ सी. पी. राय के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा संचालित प्रोसेसिंग प्लांट मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी प्लांट में अब प्रतिदिन कई टन कचरे का कुशलतापूर्वक प्रोसेसिंग कार्य किया जा रहा है. यह पहल स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को कचरा मुक्त और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में ले जाने का प्रयास किया जा रहा है. इस प्लांट में गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग कर उसे वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस किया जा रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण की रक्षा हो रही है, बल्कि रीसायक्लिंग के माध्यम से अपशिष्ट से उपयोगी उत्पाद भी तैयार किए जा रहे हैं. प्रतिदिन कई टन कचरे की प्रोसेसिंग करने से कचरे की डंपिग कम होती जा रही है. प्लास्टिक, कागज़, धातु व अन्य रीसायक्ल योग्य सामग्री की अलग-अलग छंटाई की जा रही है.

तकनीकी सहयोग और निगरानी

सिद्धिविनायक वेस्ट मैनेजमेंट जैसी अनुभवी एजेंसियों के माध्यम से यह संचालन किया जा रहा है, जिसमें प्रशिक्षित स्टाफ, आधुनिक मशीनें और पारदर्शी डेटा सिस्टम की सहायता से कार्य संपन्न हो रहा है. महापौर विक्रम आहाके ने कहा हमारा सपना है कि छिंदवाड़ा एक स्वच्छ, स्वस्थ और सतत शहर के रूप में देश में उदाहरण बने. इस दिशा में यह प्लांट हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है. निगमायुक्त सी.पी. राय ने भी इसे शहर की स्वच्छता व्यवस्था में बड़ा बदलाव बताया और कहा कि यह सिस्टम शहर को स्थायी स्वच्छता की ओर ले जाएगा.

Next Post

वन महोत्सव बन रहा जन आंदोलन : सिरसा

Fri Jul 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 जुलाई (वार्ता) दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सरकार की ओर से चलाये जा रहे वन महोत्सव में सभी वर्गों की भागीदारी इसे एक जन आंदोलन बना रही है। श्री सिरसा ने शुक्रवार को यहां नेहरू विहार स्थित गवर्नमेंट लेडी नॉयस मिडिल स्पेशल […]

You May Like