ग्वालियर:अतिवृष्टि से भू – जलस्तर ग्वालियर जिले में एकदम से बढ़ गया है। हेडपंप चलाए बिना ही अपने आप पानी उगल रहे हैं। लगातार बारिश से लबालब हुए बांध, नदियां उफान पर रहने, नहरें पानी से भरीं होने और जलभराव होने से भू जल स्तर बढ़ गया है।
भू जल स्तर बढ़ने से लखेश्वरी माता मंदिर प्रांगण में लगे हेडपंप से अपने आप पानी निकल रहा है। वहीं इसी प्रकार अन्य गांवों में कुछ जगह हेडपंप के अपने आप पानी उगलने की सूचना मिली है।उल्लेखनीय है। कि पिछले वर्षों में अवर्षा से भितरवार क्षेत्र में भू – जल काफी नीचे चला गया था जिससे लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
