सारंगढ़-बिलाईगढ़ में केजरी राइस मिल में भीषण आग, हजारों क्विंटल धान जलकर खाक

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 13 मार्च (वार्ता) सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़–कटेली मार्ग स्थित केजरी राइस मिल में शुक्रवार को भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिल के गोदाम में रखे हजारों क्विंटल धान आग की चपेट में आ गए, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार राइस मिल से लगे खेत में पहले आग लगी थी। तेज हवा के कारण आग धीरे-धीरे मिल परिसर तक पहुंच गई और गोदाम में रखे धान को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा हजारों क्विंटल धान जलने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। नगरपालिका की दमकल गाड़ी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण काबू पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद पड़ोसी जिले से एनटीपीसी और अडानी की दमकल गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया।

करीब चार दमकल वाहनों की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 

 

 

Next Post

बैतूल ने हरदा को 7 विकेट से रौंदा, फाइनल में अब नर्मदापुरम से होगी भिड़ंत

Fri Mar 13 , 2026
नर्मदापुरम। जिलास्तरीय एकदिवसीय प्रतियोगिता नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है जिसमें दूसरा मैच बैतूल और हरदा के मध्य खेला गया।बैतूल ने हरदा को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है फाइनल में बैतूल का सामना नर्मदापुरम से होगा नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट […]

You May Like