स्कूल बसों की चेकिंग में 355 बसों के दस्तावेज़ रहे अमान्य, जोन 2 में सबसे ज्यादा कार्रवाई

भोपाल: राजधानी में बाणगंगा चौराहे पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद यातयात पुलिस ने शहर के चारों जोन में सभी स्कूल बसों की चेकिंग की मुहीम शुरू की इस बीच 3 दिनों में करीब 355 स्कूल और साधारण बसों की के पेपर और बस की जांच हुई जिसमे इन बसों के पेपर अमान्य हो गए है शहर की यह हालत यह साफ़ करती है की बिना आवश्यक दस्तावेज़ों के बस सड़क पर दौड़ रही है, इस मुहीम में सबसे ज्यादा चेकिंग जोन 2 में हुई जिसमे जिसमें रायसेन रोड और होशंगाबाद रोड जैसे क्षेत्र शामिल हैं। जहा कुल 132 स्कूल बसो पर कार्रवाई की गई।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने शहर के बोर्ड ऑफिस, गणेश मंदिर, पॉलिटेक्निक, रायसेन रोड, भदभदा, वीआईपी रोड समेत 19 स्थानों पर स्कूली बसों की विशेष चेकिंग की। अभियान में उन बसों को प्राथमिकता दी गई जो स्कूलों से जुड़ी हैं और बच्चों को लाने-ले जाने का कार्य कर रही हैं।

Next Post

ITI एवं JK रोड से हटा अतिक्रमण, 4 ट्रक सामान ज़ब्त

Tue May 20 , 2025
भोपाल: नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आई टी आई और जे के रोड के आसपास कार्रवाई की गई। इस क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध रूप से फल और लिट्टी-चोखे के ठेले लगाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए निगम के अतिक्रमण निरोधी […]

You May Like

Play sound