युवक की संदिग्ध मौत, गले में मिले चैन से खींचने के निशान

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत धरहर निवासी एक युवक की संदिगध परिस्थितियों में मौत हो गई । युवक के गले पर लोहे की चेन से खींचने के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से जानकारी के अनुसार ग्राम धरहर निवासी नरेश बढखड़़े ने सूचना दी कि उनके 19 वर्षीय पुत्र चरन सिंह का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उसे दिमागी इलाज के लिए बीते 20 फरवरी 2026 को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक युवक की सुरक्षा और उसे नियंत्रित करने के लिए उसे लोहे की चेन से बांधा गया था।
खींचातानी से आए गले पर निशान
मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि इलाज के दौरान चरन सिंह ने स्वयं ही गले में बंधी चेन को जोर-जोर से खींचना शुरू कर दिया था, जिससे उसके गले पर चोट के निशान बन गए थे। रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पीएम रिपोर्ट से होगा खुलासा
पुलिस फिलहाल मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। युवक को चेन से बांधने की नौबत क्यों आई और क्या उसकी मौत का कारण गले में लगी चोट है समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच चल रही है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और गले के निशान उसकी मौत का कारण हैं या नहीं, इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। जिसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

Mon Feb 23 , 2026
जबलपुर:विजय नगर थाना अंतर्गत उखरी रोड मेें रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक रविवार शाम मनोज चौधरी 35 वर्ष निवासी बीएल मैरिज […]

You May Like

मनोरंजन