आज मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम आएंगे, अलर्ट मोड में अमला

जबलपुर: आज गुरूवार को शहर में वीआईपी मूवमेंट रहेगा जिसको लेकर पुलिस- प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड में आ गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा आज जबलपुर आ रहे है।जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गुरूवार को दोपहर 2.40 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा संक्षिप्त प्रवास पर डुमना विमानतल जबलपुर आगमन होगा।

डॉ. यादव डुमना विमानतल से दोपहर 2.45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा मंडला प्रस्थान करेंगे वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 5.20 बजे हेलीकॉप्टर से पुन: डुमना विमानतल आऐंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 5.25 बजे डुमना विमानतल से वायुयान द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे। इसी प्रकार उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल गुरूवार को दोपहर 2.40 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ भोपाल से वायुयान द्वारा अल्प प्रवास पर डुमना विमानतल जबलपुर आयेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल डुमना विमानतल से कार द्वारा शहडोल प्रस्थान करेंगें। इसी प्रकार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा आज रात 9.25 बजे अमरकंटक एक्सप्रेस द्वारा जबलपुर आगमन होगा। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा 15 अगस्त को सुबह 9 बजे जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस के जिले के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात 11.30 बजे जबलपुर-इंदौर एक्सप्रेस द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।

Next Post

स्वतंत्रता दिवस से पहले एपीटीसी मैदान में पानी भरने से तैयारियां हुई प्रभावित

Thu Aug 14 , 2025
इंदौर:महेश गार्ड लाइन स्थित एपीटीसी ग्राउंड, जहां 15 अगस्त को शहर का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होना है, गुरुवार सुबह तेज बारिश के चलते पानी में डूब गया. सुबह हुई झमाझम बारिश से न केवल मैदान में पानी भर गया बल्कि कार्यक्रम के लिए लगाए गए वीआईपी तंबू का […]

You May Like