ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

जबलपुर:विजय नगर थाना अंतर्गत उखरी रोड मेें रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक रविवार शाम मनोज चौधरी 35 वर्ष निवासी बीएल मैरिज गार्डन के पास कछपुरा मालगोदाम लार्डगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भतीजा विशाल चौधरी 19 वर्ष दुकान में काम करता था.

दुकान के मालिक की एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एस जेड 6683 से एकता चौक तरफ जा रहा था जैसे ही मोन्टो कार्लो शोरूम के सामने उखरी रोड़ विजयनगर पहुॅचा उसी समय पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 20 जीए 1999 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये आया एवं भतीजे विशाल चौधरी की एक्टिवा में टक्कर मार दिया जिससे विशाल चौधरी रोड पर गिर गया जिसे सिर में चोट आ गयी, विशाल को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

Next Post

दिल्ली में 50,000 खिले हुए ट्यूलिप्स की फूलों से महक उठा नीदरलैंड्स के राजदूत आवास

Mon Feb 23 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में नीदरलैंड्स के राजदूत आवास का उद्यान एक बार फिर 50,000 खिले हुए ट्यूलिप्स की फूलों से महक उठा है और ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो केउकेनहोफ़ गार्डन ही यहीं पर आ गया है। यहां पर लगाई गयी प्रदर्शनी ने विश्वप्रसिद्ध केउकेनहोफ़ गार्डन की […]

You May Like

मनोरंजन