ग्वालियर: आज दौलतगंज में पार्षद संजय सिघंल के निवास पर मप्र के नवनियुक्त निगम और मंडल अध्यक्ष उपाध्यक्षो का स्वागत और अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया जिसमें बोलते हुए अपेक्स बैंक के चेयरमैन महेंद्र यादव ने कहा कि स्वरुप किशोर सिंहल जनसंघ के जनक थे ओर उनके बाजार में स्वागत देखकर लगता है कि जैसे हमारे घर में हमारा स्वागत हो रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे यहां लोकल उत्पाद सहित सहकारिता के लिए अपार संभावनाएं है, व्यापारी वर्ग इसका लाभ उठाएं।
इस अवसर पर जीडीए अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया ने कहा कि दीपावली तक ग्वालियर शहर में रहवास के लिए एक बड़ी सौगात लाने की तैयारी है। व्यापार मेला के अध्यक्ष अशोक जादोंन ने कहा कि मेले का वर्ष भर उपयोग हो इसके लिए लगातार प्लानिंग चल रही है हम शीघ्र इसके परिणाम सामने आएंगे। मैंगो फेयर जैसे फेयर ग्वालियर में भी लगे इसके लिए हम प्रयासरत है
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता समाजसेवी प्रतिष्ठित व्यापारी तथा व्यापारिक संगठनो के प्रतिनिधि उपस्थित थे।सबसे पहले अपेक्स बैंक चेयरमैन महेंद्र यादव, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन भदोरिया, मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन, उपाध्यक्ष मेला प्राधिकरण उदयवीर सिंह, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शिवहरे का सभी लोगों ने आत्मीय स्वागत अंगवस्त्र और फूलमालाओं से किया। मंच संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश जाजोरिया ने किया। आभार प्रदर्शन मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल ने किया।
