यादव आज पेसा अधिनियम की टास्क फोर्स की करेंगे बैठक

भोपाल, 06 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज पेसा अधिनियम के तहत गठित टास्क फोर्स की बैठक करेंगे।

डॉ यादव सुबह वनाधिकार एवं पेसा अधिनियम अंतर्गत गठित टास्क फोर्स एवं प्रस्तावित वन विज्ञान केन्द्र संबंधी बैठक करेंगे। इसके पहले वे भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

शाम को डॉ यादव रवीन्द्र भवन में ‘एक देश एक विधान’ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वीं जयंती पर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

 

Next Post

मढ़ई से संगीता और गणेशा ने सहकारी युवा संवाद कार्यक्रम में शिरकत की

Sun Jul 6 , 2025
सोहागपुर। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के कार्यक्रम में मढ़ई क्षेत्र की दो महिला कर्मियों ने सीएम से प्रत्यक्ष संवाद किया है। सतपुड़ा टाईगर रिजर्व असिस्टेंट डायरेक्टर अंकित जामोद ने बताया कि सहकारिता दिवस के इस आयोजन में विभिन्न सहकारी साख संस्थाओं के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। रिजर्व क्षेत्र से भी सहकारी युवा […]

You May Like