जलते हुए चूल्हे में गिरने से दो मासूम झुलसे

पेटलावद। आज पेटलावद क्षेत्र में तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन मासूम बच्चे आग में झुलस गए। जानकारी अनुसार ग्राम गोठानिया निवासी आनंद पिता पंकज मुनिया उम्र लगभग एक वर्ष एवं बेडाखो निवासी रामकन्या नामक लगभग 2 वर्षीय बालिका जलते हुए चूल्हे में गिरने के कारण बुरी तरह से झुलस गई। वही रीना पिता प्रकाश डिंडोर निवासी भेरूगढ़ पर गर्म सब्जी गिर जाने के कारण बालिका बूरी तरह से जल गई।

तीनो ही बच्चो का उपचार पेटलावद सिविल अस्पताल में किया जा रहा है, जंहा बच्चों को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। जहां चिकित्सकों की निगरानी में बच्चों का उपचार जारी है आज पेटलावद बीएमओ डॉक्टर एम.एल चोपड़ा द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई एवं उपस्थित स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Next Post

अस्पताल में खांसी और बुखार के केस अधिक पहुंच रहे 

Wed Nov 19 , 2025
बड़वानी। जिले में लगातार बढ़ रही ठंड अब लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा असर डालने लगी है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में तेज उतार-चढ़ाव और हवा में बढ़ते प्रदूषण के कारण सर्दी-जुकाम, एलर्जी, सूखी खांसी और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। मंगलवार को जिला […]

You May Like