मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को ‘शक्तिमान’ के लिए किया खारिज, बोले- चेहरे पर नहीं दिखती पॉजिटिविटी

मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को ‘शक्तिमान’ के लिए अनुपयुक्त बताया है। उनका कहना है कि इस किरदार के लिए पॉजिटिव इमेज जरूरी है, जबकि रणवीर में उन्हें नेगेटिविटी नजर आती है।

इन दिनों रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है और उनकी एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है। इसी बीच एक बार फिर ‘शक्तिमान’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है, खासकर इस बात पर कि बड़े पर्दे पर शक्तिमान का किरदार कौन निभाएगा।

इस मुद्दे पर शो के ओरिजिनल सुपरहीरो मुकेश खन्ना ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि वे रणवीर सिंह को इस रोल में नहीं देखना चाहते। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भले ही रणवीर एक बेहतरीन अभिनेता हैं और उन्होंने कई अलग-अलग तरह के किरदार शानदार तरीके से निभाए हैं, लेकिन ‘शक्तिमान’ के लिए सिर्फ अच्छा एक्टर होना काफी नहीं है।

मुकेश खन्ना ने कही ये बात
मुकेश खन्ना ने खुलकर कहा कि शक्तिमान का किरदार एक खास तरह की पॉजिटिविटी छवि मांगता है। उनके मुताबिक शक्तिमान सिर्फ एक सुपरहीरो नहीं, बल्कि एक आदर्श है। उसके चेहरे और व्यक्तित्व में पॉजिटिविटी झलकनी चाहिए। जब वो स्क्रीन पर खड़ा हो, तो उसमें साजिश या नेगेटिविटी नहीं दिखनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि रणवीर सिंह ने पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी जैसा निगेटिव किरदार निभाया, गुल्ली बॉय जैसी फिल्म में अलग अंदाज दिखाया और ‘धुरंधर’ में भी शानदार परफॉर्मेंस दी है।

रणवीर सिंह की स्क्रीन प्रेजेंस
मुकेश खन्ना के अनुसार रणवीर की स्क्रीन प्रेजेंस शक्तिमान के लिए फिट नहीं बैठती। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा कि वे रणवीर को शक्तिमान के बजाय किलविश के रोल में कास्ट करना पसंद करेंगे। इस दौरान मुकेश खन्ना ने ‘शक्तिमान’ फिल्म के प्रोजेक्ट पर भी बात की और संकेत दिया कि फिल्म जरूर बनेगी, लेकिन कुछ कारणों से इसमें देरी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में सभी लोग जानते हैं कि इस प्रोजेक्ट को लेकर उनकी क्या आपत्तियां हैं।

रणवीर सिंह की रामायण
वहीं, बातचीत के दौरान उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि किसी फिल्म के टीजर के आधार पर राय बनाना सही नहीं है, क्योंकि टीजर अक्सर फिल्म का सबसे बेहतरीन हिस्सा दिखाता है। उनके अनुसार, किसी भी फिल्म का असली मूल्यांकन उसके रिलीज होने के बाद ही किया जा सकता है। फिलहाल, ‘शक्तिमान’ को लेकर बहस जारी है।

Next Post

पुलिस ने विफल किया 2 नाबालिगों के माध्यम से गांजा बिक्री कराने का प्रयास

Thu Apr 30 , 2026
मुलताई। क्षेत्र मे 2 नाबालिग से गांजा विक्रय कराने का प्रयास मुलताई पुलिस द्वारा विफल कराते हुए मुख्य आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा केस दर्ज किया है।टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया बीते 27 अप्रैल 2026 को थाना मुलताई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मासोद रोड हाईवे […]

You May Like