किसानों ने श्रमदान कर बना दी 4.5 किमी लंबी सडक़

मक्सी। वर्षों से बारिश के मौसम में कीचड़ और खराब रास्तों की समस्या से जूझ रहे मक्सी क्षेत्र के किसानों ने आत्मनिर्भरता और सामूहिक प्रयास की अनूठी मिसाल पेश की है. जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से लंबे समय तक समाधान की उम्मीद लगाए बैठे किसानों ने जब कोई ठोस पहल नहीं देखी तो स्वयं आगे बढक़र सडक़ निर्माण का बीड़ा उठा लिया.

मक्सी नगर के किसान महेश जागीरदार और जयप्रकाश पाटीदार की अगुवाई में करीब 40 किसानों ने मिलकर लगभग 20 लाख रुपए का योगदान दिया तथा श्रमदान कर 4.5 किलोमीटर लंबी और 20 फीट चौड़ी सडक़ का निर्माण कर दिया. किसानों ने मजदूरों पर निर्भर रहने के बजाय स्वयं गैती पावड़े उठाए और भीषण गर्मी में लगातार मेहनत कर सडक़ तैयार की.

भारी परेशानी का सामना करते थे ग्रामीण और राहगीर

जानकारी के अनुसार उज्जैन रोड से जलालपुरा गांव के बीच स्थित कृषि क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए किसानों को हर वर्ष बारिश के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. कच्चे मार्ग पर कीचड़ होने से ट्रैक्टर और अन्य वाहन खेतों तक नहीं पहुंच पाते थे. कई बार किसान घंटों तक रास्ते में फंसे रहते थे, जिससे खेती किसानी के कार्य प्रभावित होते थे.समस्या के स्थायी समाधान के लिए किसानों ने आपसी सहयोग से सडक़ निर्माण का निर्णय लिया. इस कार्य के लिए करीब 150 डंपर पीली मिट्टी और मुरम डलवाई गई, जिसके बाद सडक़ को व्यवस्थित रूप दिया गया. किसानों का कहना है कि यह सडक़ न केवल कृषि कार्यों को सुगम बनाएगी, बल्कि आसपास के ग्रामीणों को भी आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगी. ग्रामीणों के अनुसार बारिश के मौसम में यह सडक़ क्षेत्र के लिए जीवनरेखा साबित होगी और वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिलेगी. किसानों के इस सामूहिक प्रयास की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है.

 

इन किसानों ने दिया योगदान…

 

सडक़ निर्माण कार्य में महेश जागीरदार, जयप्रकाश पटेल, कैलाशचंद मंडलोई, मुरारीलाल मंडलोई, गौरीशंकर मंडलोई, सुभाषचंद्र मंडलोई, ओमप्रकाश चौधरी, सुरेश मंडलोई, बाबूलाल गुर्जर, सुरेश गुर्जर, अशोक लश्कन, मनोज पटेल, संजय लश्कन, जगदीश चौधरी, विष्णु लश्कन, प्रवीण लश्कन, राजेश मंडलोई, राकेश मंडलोई, सुनील मंडलोई, मनोज चौधरी, विनोद पटेल, धर्मेंद्र पाटीदार,गजेंद्र लश्कन, वीरेंद्र पटेल, कान्हा मंडलोई, गोपाल चौधरी, सचिन मंडलोई, भरत पटेल शानू, हर्ष पटेल, अंकित पटेल, जयप्रकाश चौधरी, प्रकाश लश्कन, रविंद्र मंडलोई, बद्री धोबी, आयुष चौधरी, माखन मंडलोई, होक्कम लश्कन ने तन, मन और धन से सहयोग प्रदान किया.

Next Post

दो बेटियों की मां का शव घर में फंदे पर लटा मिला

Wed Jun 10 , 2026
शुजालपुर। नगर के एक आवासीय क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक 28 वर्षीय विवाहिता का शव उसके ही घर की पहली मंजिल पर फं दे से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू […]

You May Like