
रीवा।दस दिन तक चले गणेश उत्सव के बाद गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है. नगर निगम द्वारा बनाए गए विसर्जन घाटो पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है. जहा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है. इस बार निर्धारित घाटो के अलावा कही भी प्रतिमाओं का विसर्जन प्रतिबंधित किया गया है. सुबह से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर जारी है. ढोल नगाड़े के साथ जायकारे लगाते श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन के लिये पहुंच रहे है. घाटो में अस्थाई विसर्जन कुंड के साथ ही श्रद्धालुओ की सुविधा, पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित विसर्जन के लिये नगर निगम द्वारा घर के नजदीक ही छोटी प्रतिमा विसर्जन करने के लिये मुख्य चौराहो पर विसर्जन कुंड की व्यवस्था की गई है ताकि लोगो को दूर न जाना पड़े. चलित विसर्जन कुंड पर्यावरण और जन सुविधओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. लोगो ने बीहर नदी में बनाए गए घाट पर पहुंचकर प्रतिमाओ का विसर्जन किया.
