वन महोत्सव बन रहा जन आंदोलन : सिरसा

नयी दिल्ली, 25 जुलाई (वार्ता) दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सरकार की ओर से चलाये जा रहे वन महोत्सव में सभी वर्गों की भागीदारी इसे एक जन आंदोलन बना रही है।

श्री सिरसा ने शुक्रवार को यहां नेहरू विहार स्थित गवर्नमेंट लेडी नॉयस मिडिल स्पेशल स्कूल फॉर द डेफ का दौरा किया और विशेष रूप से सक्षम बच्चों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा, “ये बच्चे भले ही सुन या बोल नहीं सकते, लेकिन आज इनकी मुस्कान और चमकती आंखों ने जो कहा, वो शब्दों से कहीं ज़्यादा था। यह एक बेहद भावुक क्षण था।”

उन्होंने कहा, “जैसे ये बच्चे बड़े होकर देश का भविष्य गढ़ेंगे, वैसे ही आज लगाए गए ये पेड़ उनके कल की रक्षा करेंगे। यही है वन महोत्सव की सच्ची भावना।”

श्री सिरसा ने स्कूल के शिक्षकों की भी तारीफ़ करते हुए कहा कि वे “सिर्फ़ बच्चों के शिक्षक नहीं, बल्कि मूल्यों और संवेदनाओं के भी रक्षक हैं।”

उन्होंने कहा कि पौधारोपण अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ का हिस्सा है। राजधानी के सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में यह मुहिम राजधानी के 70 से अधिक स्थानों पर एकसाथ चल रही है।

पर्यावरण मंत्री ने कहा, “आज यह मुहिम सिर्फ़ एक अभियान नहीं रही। इसमें राजनेताओं, सेलिब्रिटी, मीडियाकर्मियों, वरिष्ठ अफसरों और यहां तक कि मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भी भागीदारी की है। यह दिल्ली के इतिहास में पहली बार हुआ है और इसी ने वन महोत्सव को जन आंदोलन बना दिया है।”

 

 

Next Post

ज्वेलर्स की दुकान पर गैस कटर से शटर काटकर चोरी, व्यापारियों में दहशत

Fri Jul 25 , 2025
सीतामऊ। नगर के आड़ा बाजार स्थित लक्की ज्वेलर्स की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर को गैस कटर से काटकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। लक्की ज्वेलर्स के संचालक मोनेश प्रहलाद सोनी ने सुबह दुकान पहुंचने पर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप […]

You May Like