स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिलों पर फूटा जनता का गुस्सा, विदिशा-ग्यारसपुर में बाजार रहे बंद

विदिशा। जिले के गुलाबगंज और ग्यारसपुर में स्मार्ट मीटरों से अत्यधिक बिजली बिल आने के विरोध में शनिवार को बाजार पूरी तरह बंद रहा. स्थानीय नागरिकों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे. लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में 20 से 30 गुना तक वृद्धि हुई है.पहले जहाँ 400 का बिल आता था, अब 4000 तक आ रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार आर्थिक संकट में फँस गए हैं.

बिल न भरने पर बिजली आपूर्ति स्वतः काट दी जाती है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है. लोग कर्ज लेकर बिल भरने को मजबूर हैं. वहीं, ग्यारसपुर में शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि 8 दिनों में समाधान नहीं हुआ तो वे बच्चों सहित भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन करेंगे.

ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटरों की रीडिंग तेज है, जिससे फर्जी तरीके से बिल बढ़ाए जा रहे हैं.उनका कहना है कि उनके पास सीमित उपकरण हैं फिर भी 3000 से 10000 रुपए तक के बिल आ रहे हैं. लोगों ने स्मार्ट मीटरों की जांच और बिल में राहत की माँग की है, अन्यथा बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है.

Next Post

सानौधा में लग्जरी कार से 198 लीटर अवैध शराब बरामद

Sat Aug 2 , 2025
सागर। सानौधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक मारुति आर्टिगा कार से 198 लीटर अवैध शराब जब्त की। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन से 22 कार्टून में भरी 1100 पाव शराब बरामद की, जिसकी कीमत 1.32 लाख रुपए […]

You May Like

मनोरंजन