
सागर। सानौधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक मारुति आर्टिगा कार से 198 लीटर अवैध शराब जब्त की। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन से 22 कार्टून में भरी 1100 पाव शराब बरामद की, जिसकी कीमत 1.32 लाख रुपए आंकी गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
