इंदौर: द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से 6 देशी पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस जब्त किए.थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे सूर्यदेव नगर में चैकिंग प्वाइंट पर राजवीर सिंह उम्र 21 साल निवासी ग्राम ओझर, तहसील राजपूर, जिला बड़वानी (म.प्र.) को जांच के दौरान पकड़ा. तलाशी में उसके पास 6 लोहे की देशी पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 1 लाख 90 हजार रुपए आंकी गई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शाम तक पुलिस मामले में बड़ा खुलासा करेंगी.
Next Post
अमेरिका के खिलाफ जंग में कूदे रूस और चीन! ईरानी विदेश मंत्री अराघची का दावा, युद्ध में मिल रही है सैन्य मदद
Mon Mar 16 , 2026
ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ युद्ध में रूस और चीन से सैन्य सहयोग मिलने का दावा किया। अराघची ने बातचीत से इनकार करते हुए हर्जाने, हमलों की गारंटी और क्षेत्रीय जांच समिति की मांग की। मिडिल ईस्ट में पिछले दो हफ्तों से जारी युद्ध के बीच, ईरान ने […]

You May Like
-
5 months ago
बिरला नगर स्टेशन के पास ट्रेन से टकराया सांड