भिंड से आए हमलावरों ने सड़क पर पटककर पीटा, लोगों ने बचाया

ग्वालियर। पिंटो पार्क क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी में स्कूल के पुराने विवाद को लेकर दो युवकों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपियों ने छात्र को जमीन पर पटक-पटक कर इतना पीटा कि उसका सिर फट गया।मारपीट होते देख आस-पास खड़े लोगों ने बीच-बचाव किया और मामला शांत कराया। घटना गोला का मंदिर थाना इलाके की है। पुलिस ने घायल का इलाज कराने के बाद रात को मामला दर्ज किया है। फिलहाल हमलावर फरार बताए गए हैं।

शहर के पिंटो पार्क सैनिक कॉलोनी निवासी हर्षवर्धन सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह यादव रीजल कॉन्वेंट स्कूल का छात्र रहा है। अब वह ग्रेजुएशन कर रहा है। भिंड के गोहद निवासी बलराज पन्नू व हैप्पी पन्नू से उसकी स्कूल के समय से रंजिश चली आ रही है। जब पिंटो पार्क इलाके में स्कूल के पास हर्षवर्धन सिंह खड़ा था, तभी बलराज और हैप्पी भिंड रोड की ओर से वहां पहुंचे। यहां स्कूल में हुई किसी बात को लेकर दोनों में पक्षों में बहस होने लगी। इसी बहस के बाद दोनों भाइयों बलराज और हैप्पी ने हर्षवर्धन सिंह के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी।

Next Post

पत्नी-मां से झगड़ा के बाद युवक ने लगाई फांसी

Tue Sep 16 , 2025
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत गांधी चौक में पत्नी-मां से हुए झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकरआत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक गांधी चौक विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी इंदर केवट 32 वर्षीय ठेकेदारी का काम करता था। मां, पत्नी और दो बच्चो के साथ रहता था। कल सुबह किसी बात को […]

You May Like