अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलूस, गए जेल

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत जसूजा गेट से रेत कारोबारी का 26 हजार रूपए के लेनदेन को लेकर फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर ढाई घंटे बंधक बनान कर हमला करने वाले अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को बदमाशों की पुलिस ने हेकड़ी निकाली। धनवंतरीनगर चौराहे से उनका जुलूस निकाला। इस दौरान उठक-बैठकर अपराधी अपराध नहीं करने की कसम खाते नजर आये। बाद में सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक विपेन्द्र सिंह राजपूत निवासी पीएनटी कॉलोनी धनवंतरीनगर का रेत गिट्टी की सप्लाई करता है जिसने एक माह पहले लखन मल्लाह से रेत खरीदकर 10-12 गाड़ी का सप्लाई किया था एवं एक हाईवा रेत का पैसा 26,000 रूपये देना शेष था। विपेन्द्र सिंह राजपूत को लखन मल्लाह ने फोन कर बुलाया था। जसूजा गेट के पास विपेन्द्र पहुंचा तो लखन मल्लाह, हनुमंत मल्लाह एवं अन्य दो साथी विवाद करने लगे थे। लखन मल्लाह तुरंत पैसा की मांग पर अड़ गया था। इसके बाद सभी विपेन्द्र को जबरदस्ती स्कार्पियों में बैठकर ले गए। लम्हेटा, अंधुवा, रजिस्ट्री ऑफिस, आरटीओ, पाटन बाईपास तक तक करीब ढाई घंटे तक घुमाते रहे और रास्ते भर उसके साथ मारपीट किए। पाइप, डंडे से हमला किया। इसके बाद उसे चौकी में छोडक़र भाग गए थे। सनसनीखेज वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई थी।

ये गए जेल, स्कार्पियों, हथियार जब्त

धनवंतरीनगर चौकी प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पकरण दर्ज कर आरोपी हनुमत मल्लाह, लखन मल्लाह, आकाश मल्लाह, अरविंद मल्लाह को गिरफ्तार किया गया। धनवंतरीनगर चौराहे से आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया। इसके बाद सभी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों, हथियार जब्त कर लिए गए है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। आकाश मल्ला पर चार अपराध दर्ज है। जबकि अन्य पर भी मामले दर्ज है।

Next Post

19 नवंबर को इंदिरा ज्योति यात्रा पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक

Sun Nov 9 , 2025
भोपाल। पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में 19 नवंबर को भोपाल में आयोजित होनें वाली इंदिरा ज्योति यात्रा के उपलक्ष्य में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पी. सी. शर्मा, राजमणि पटेल, भास्कर रोकडे, जहीर अहमद, दीपचंद यादव, साजिद अली, अरुण श्रीवास्तव, […]

You May Like