महंगी शराब ले उड़े चोर, गोदाम का पिछला दरवाज़ा तोड़ रच डाली बड़ी वारदात

इंदौर:रंगवासा इलाके में शराब के गोदाम में सेंध लगाकर चोरों ने लाखों रुपये की विदेशी शराब पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की यह वारदात शराब कारोबारी अशोक रॉय की दुकान से जुड़े गोदाम में हुई, जहां बदमाश पिछले दरवाजे का नकूचा तोड़कर भीतर घुसे और महंगे ब्रांड्स की बोतलें समेट ले गए.चोरी देर रात की है, लेकिन वारदात की सूचना मिलने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है.

इस पर दुकानदार ने नाराज़गी जताई है. उधर, पुलिस का कहना है कि अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. सूत्रों के अनुसार चोर जिन ब्रांड्स की शराब चोरी कर ले गए, उनकी बाजार में कीमत निम्नानुसार है: पाइपर : 11 बोतलें, प्रति बोतल 2,200 ,24,200, प्राइड: 48 बोतलें, प्रति बोतल 450 ,21,600, एमएमओ 24 बोतलें, प्रति बोतल 800 ,19,200, बकार्डी 15 बोतलें 1,330 प्रति बोतल और 120 बोतलें 650 प्रति बोतल 97,950,लंदन ब्रांड : 72 बोतलें 300 प्रति बोतल और 2,500 बोतलें 150 प्रति बोतल कुल 3,96,600, इस तरह कुल मिलाकर 5,59,550 रुपए कीमत की शराब चोरी होना सामने आया है.

पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन चोरों के बारे में कोई सुराग अब तक नहीं मिल सका है. यह आशंका भी जताई जा रही है कि चोरी की वारदात में कोई जानकार व्यक्ति शामिल हो सकता है, जिसे गोदाम की स्थिति और शराब के ब्रांड्स की जानकारी थी.

Next Post

चंबल में भाजपा को एकजुट कर मिशन 28 के लिए तैयार करने की चुनौती

Thu Jul 17 , 2025
ग्वालियर चंबल डायरी हरीश दुबे हेमंत खंडेलवाल का कभी ग्वालियर चंबल की भाजपा राजनीति में सीधा हस्तक्षेप और दखल नहीं रहा लेकिन ग्वालियर में कई पुराने नेता हैं जिनसे नए भाजपा अध्यक्ष के उस वक्त से पारिवारिक रिश्ते हैं, जब उनके पिताश्री सांसद होते थे। बहरहाल, प्रदेश भाजपा की कमान […]

You May Like