कोस्ट गार्ड ग्लोबल समिट: 2027 में भारत करेगा मेज़बानी का दावा

नई दिल्ली: भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के महानिदेशक परमेश शिवमणि (एवीएसएम, पीटीएम, टीएम) के नेतृत्व में दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने इटली के रोम में 11-12 सितम्बर को आयोजित चौथे कोस्ट गार्ड ग्लोबल समिट (CGGS) में भाग लिया। इस वैश्विक सम्मेलन में 115 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जो इसे तटरक्षक सहयोग का प्रमुख मंच बनाता है।

सम्मेलन में समुद्री सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, समुद्री दुर्घटनाओं से निपटने, मानव संसाधन विकास तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। उद्घाटन सत्र में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा (वर्चुअल माध्यम से) ने तटरक्षक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।
भारतीय तटरक्षक बल ने ‘गार्डियंस अगेन्स्ट द ब्लेज़: ICGs टैक्टिकल रिस्पॉन्स टू फायर इमरजेंसीज़’ विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत कर समुद्री सुरक्षा और बचाव कार्यों में अपनी विशेषज्ञता साझा की।गौरतलब है कि वर्ष 2017 में जापान कोस्ट गार्ड और निप्पॉन फाउंडेशन ने इस सम्मेलन की शुरुआत की थी। इसका चौथा संस्करण इटली और जापान की सह-अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

आगे के लिए भारतीय तटरक्षक बल ने वर्ष 2027 में होने वाले पांचवें कोस्ट गार्ड ग्लोबल समिट की मेज़बानी का दावा किया है, जिससे भारत वैश्विक समुद्री शासन को मजबूत करने और सुरक्षित, स्वच्छ एवं संरक्षित समुद्रों की दिशा में अपनी अग्रणी भूमिका को सुदृढ़ करेगा।

Next Post

शाहरुख खान की मीर फाउंडेशन ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित 1,500 परिवारों तक पहुँचाई मदद

Fri Sep 12 , 2025
मुंबई, 12 सितंबर (वार्ता) बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की मीर फाउंडेशन ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित 1,500 परिवारों तक मदद पहुंचाई है। मीर फाउंडेशन स्थनीय एनजीओ के साथ मिलकर पंजाब बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद कर रहा है। इसके तहत ज़रूरी रिलीफ किट्स बांटी जा रही हैं, […]

You May Like